Breaking News

बिसौली में अकीदत के साथ अदा हुई ईद की नमाज़, अमन-चैन की दुआओं से गूंजा माहौल।

बिसौली में अकीदत के साथ अदा हुई ईद की नमाज़, अमन-चैन की दुआओं से गूंजा माहौल।

आई एम खान 

बिसौली। नगर व क्षेत्र में ईद-उल-फितर का पर्व इस वर्ष पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। ईदगाह में हजारों अकीदतमंदों ने एक साथ नमाज़ अदा की और मुल्क में अमन-चैन, तरक्की व भाईचारे के लिए दुआएं मांगीं। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशियों का माहौल नजर आया।

ईद के अवसर पर बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। ईदगाह में काजी इजहारुल हक अशरफ ने नमाज़ अदा कराई। वहीं, नगर की बिलाल मस्जिद में मौलाना शादाब रजा उवैसी और बड़ी मस्जिद में मौलाना बिलाल अख्तर नूरी ने नमाज़ अदा कराई तथा देश की खुशहाली के लिए दुआ की।

त्योहार के मद्देनज़र सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सुबह से ही सभी प्रमुख मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

इस दौरान एसडीएम राशि कृष्णा, नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद, नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव, इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रवि यादव, चौकी इंचार्ज अमित चौहान, चौकी प्रभारी सुभाष सिंह, सपा नेता सतीश प्रेमी, काजी शाहनवाज खान, वाजिद खान, राशिद मंसूरी, बड़ी मस्जिद के सदर मुन्ने खां, सभासद बाबू फारूकी, सफीक अहमद सलमानी, इकबाल मलिक, जाकिर खां सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!