Breaking News

बदायूँ में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई ईद-उल-फितर की नमाज़।

बदायूँ में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई ईद-उल-फितर की नमाज़।

बदायूँ। ईद-उल-फितर के अवसर पर जनपद में नमाज़ शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।

शनिवार को जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने भारी पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र की विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी की, जिससे नमाज़ सकुशल संपन्न हो सकी।

प्रशासन की सक्रियता और बेहतर समन्वय के चलते जिले की सभी ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज़ पूरी शांति, सुरक्षा और गरिमा के साथ अदा की गई। कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

त्योहार के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिससे लोगों ने बिना किसी परेशानी के ईद की नमाज़ अदा की।

(मीडिया सेल, जनपद बदायूँ)

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!