Breaking News

बिसौली: डी पॉल स्कूल में रसायन विज्ञान की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न।

डी पॉल स्कूल में रसायन विज्ञान की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूं)। डी पॉल स्कूल में बुधवार को रसायन विज्ञान की परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा का संचालन विद्यालय के प्रबंधक फादर मार्टिन वी.सी. के निर्देशन में किया गया।

परीक्षा के दौरान आईसीएससी के निरीक्षक भी विद्यालय पहुंचे और उन्होंने परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में जाकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और परीक्षा के दौरान अनुशासन तथा पारदर्शिता बनाए रखने पर संतोष व्यक्त किया।

विद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। छात्र-छात्राओं ने भी अनुशासन का पालन करते हुए परीक्षा में भाग लिया।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि आगामी परीक्षाओं को भी इसी प्रकार सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित कराया जाएगा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!