Breaking News

NH-19 पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 1.40 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद।

NH-19 पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 1.40 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद।

अमित कुमार ओझा, संवाददाता

चंदौली। जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सैयदराजा पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एनएच-19 हाईवे पर एक कंटेनर ट्रक से करीब 1.40 करोड़ रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार जेठमलपुर स्थित काले पीर बाबा मजार के पास पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक कंटेनर ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक के अंदर आगे की ओर कागज की गुल्ली (धागा लपेटने वाली) की आड़ में अवैध अंग्रेजी शराब की 849 पेटियां छिपाकर रखी गई थीं।

पुलिस ने जब पूरा माल बाहर निकलवाया तो कुल 7473.36 लीटर अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत करीब 1.40 करोड़ रुपये आंकी गई है। बरामद शराब की बोतलों पर “For Sale in Punjab Only” लिखा हुआ था, जिससे स्पष्ट है कि इसे अवैध रूप से अन्य राज्यों में सप्लाई किया जा रहा था।

पुलिस ने मौके से ट्रक चालक हरिश्चंद्र और परिचालक अंकित, दोनों निवासी जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि शराब की यह खेप दादरी-नोएडा से बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस ने ट्रक को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया है तथा आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया गया कि यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया और डीआईजी वैभव कृष्ण के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। वहीं थानाध्यक्ष सैयदराजा अशोक कुमार मिश्रा, स्वाट टीम प्रभारी रामजनम यादव और सर्विलांस टीम की मुस्तैदी से पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली।

फिलहाल पुलिस इस मामले में तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!