Breaking News

कासगंज में आदिल हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार।

कासगंज में आदिल हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता

कासगंज। जिले की पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पटियाली कोतवाली क्षेत्र के भरगैन कस्बे में हुए आदिल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। बताया गया कि शराब पीने के दौरान हुए विवाद में आरोपियों ने लोहे की सरिया से वार कर आदिल की हत्या कर दी थी।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की सरिया और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी भरगैन कस्बे में स्थित एक किसान ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी मूल रूप से बिहार के जिला बेगूसराय के निवासी हैं।

फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बाइट- सुशील कुमार, एएसपी, कासगंज।

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!