Breaking News

शाहजहांपुर: एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास, युवक गिरफ्तार।

एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास, युवक गिरफ्तार।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। खुटार क्षेत्र में एटीएम मशीन को तोड़कर चोरी करने का प्रयास कर रहे एक युवक को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब 11:50 बजे चीता मोबाइल टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि खुटार तिकुनिया तिराहे पर स्थित इंडिया एटीएम में एक व्यक्ति मशीन को तोड़कर चोरी करने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल उपेंद्र कुमार और होमगार्ड सुधीर गुप्ता तत्काल मौके पर पहुंचे।

मौके पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों ने देखा कि एटीएम के अंदर एक युवक मशीन में तोड़फोड़ कर रहा था। पुलिस टीम ने तत्परता और साहस दिखाते हुए आरोपी को वहीं से पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम विशाल पांडे (26 वर्ष) पुत्र मुनीश पांडे, निवासी मोहल्ला राय टोला, थाना खुटार बताया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 60/2026 के तहत धारा 303(2), 62, 324(4), 331(4) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है और उस पर आर्म्स एक्ट के मामले भी दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!