Breaking News

शाहजहांपुर: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार।

आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। थाना रोजा पुलिस ने एक व्यक्ति को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।

जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सौरभ शुक्ला व पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बालकिशन (52 वर्ष), साजन (19 वर्ष) और राहुल उर्फ माहुल (21 वर्ष) को ग्राम पींग की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक यह मामला 5 मार्च को हुई एक युवक की आत्महत्या से जुड़ा है। आरोप है कि मृतक गौरव को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई थी, जिससे परेशान होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

इस मामले में थाना रोजा में मु0अ0सं0 96/26 के तहत धारा 108, 352, 351(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!