Breaking News

हाईवे पर नीलगाय से बचने के प्रयास में बाइक फिसली, तीन लोग घायल।

हाईवे पर नीलगाय से बचने के प्रयास में बाइक फिसली, तीन लोग घायल।

संवाददाता – जयशंकर मिश्रा 

चहनियां (चंदौली)। बलुआ थाना क्षेत्र के मजीदहा गांव के पास गुरुवार शाम नीलगाय से बचने के प्रयास में बाइक सवार तीन लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार चंदौली के सृष्टि गांव निवासी 40 वर्षीय राजू अपने चार वर्षीय बेटे पीयूष और नियामताबाद निवासी 26 वर्षीय अनुज के साथ बाइक से सैदपुर (गाजीपुर) में एक दोस्त के घर होली मिलन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान मजीदहा गांव के पास हाईवे पर अचानक नीलगाय सामने आ गई।

नीलगाय को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!