Breaking News

चलते टेंपो का पहिया निकला, सड़क किनारे पलटा वाहन; युवक गंभीर घायल।

चलते टेंपो का पहिया निकला, सड़क किनारे पलटा वाहन; युवक गंभीर घायल।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

कुंवरगांव (बदायूं)। थाना कुंवरगांव क्षेत्र में आंवला–बदायूं मार्ग पर गुरुवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। गांव बादल के समीप चल रहे टेंपो का अचानक पहिया निकल जाने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना में टेंपो में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति को भी चोटें आई हैं।

बताया जाता है कि गांव असिर्स निवासी रमन पुत्र रमेश अपने चाचा राकेश के साथ होली मिलने के लिए अपनी बुआ के घर जा रहे थे। दोनों कुंवरगांव से बदायूं की ओर जा रहे एक टेंपो में सवार थे। जैसे ही टेंपो गांव बादल के पास पहुंचा, अचानक उसका एक पहिया निकल गया। पहिया निकलते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और टेंपो सड़क किनारे पलट गया।

दुर्घटना में रमन टेंपो के नीचे दब गए, जिससे उनका पैर टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं टेंपो में सवार दुलार सिंह निवासी प्रहलादपुर को भी चोटें आईं। टेंपो को दुगरैय्या निवासी सालिम चला रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसआई सुकेंद्र सिंह ने तत्काल घायल रमन को निजी वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त टेंपो को अपने कब्जे में ले लिया है।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!