Breaking News

चहनियां कस्बे में धूमधाम से मनाया गया होली का पर्व, रंग-गुलाल और होली गीतों से गूंजा माहौल। 

चहनियां कस्बे में धूमधाम से मनाया गया होली का पर्व, रंग-गुलाल और होली गीतों से गूंजा माहौल। 

संवाददाता – अमित कुमार ओझा

चहनियां (चंदौली)। चहनियां कस्बा सहित आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को होली का पर्व पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से ही कस्बे में होली की धूम दिखाई दी और युवा व महिलाएं डीजे की धुन पर जमकर झूमते नजर आए। लोगों ने मंदिरों और देवालयों में भगवान को अबीर-गुलाल अर्पित कर होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात रहा।

सुबह करीब आठ बजे से ही चहनियां कस्बे में होली का माहौल बन गया था। जगह-जगह बम-पटाखों की आवाज और होली गीतों की धुन पर लोगों की टोलियां कस्बे में घूमती रहीं। लोग एक-दूसरे के घर पहुंचकर होली गीत गाते हुए रंग-गुलाल लगाकर बधाई देते रहे। दोपहर तक रंगभरी होली खेलने के बाद अबीर-गुलाल का दौर चलता रहा।

होली के दिन क्षेत्र में पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का भी कस्बावासियों ने अबीर-गुलाल लगाकर भव्य स्वागत किया। चहनियां चौराहे पर होली गीतों का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने पारंपरिक अंदाज में होली का आनंद लिया।

वहीं पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा के आवास पर भी लोगों की भीड़ जुटी, जहां सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरे क्षेत्र में भाईचारे और सौहार्द के साथ होली का पर्व मनाया गया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!