Breaking News

होली पर विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव को अबीर-गुलाल लगाकर दी गई शुभकामनाएं।

होली पर विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव को अबीर-गुलाल लगाकर दी गई शुभकामनाएं।

संवाददाता – जयशंकर मिश्रा

चहनियां (चंदौली)। क्षेत्र में बुधवार को होली का पर्व हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कैलावर स्थित आवास पर लोगों ने पहुंचकर सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

होली के अवसर पर चहनियां कस्बा सहित बलुआ, टांडा, मारूफपुर, रामगढ़, मोहरगंज, पपौरा समेत आसपास के गांवों और बाजारों में लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। वहीं विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव के कैलावर स्थित आवास पर भी बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग पहुंचे और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि होली वर्षों से मनाया जाने वाला हिंदुओं का प्रमुख पर्व है, जिसमें सभी समुदाय के लोग मिलकर भाईचारे के साथ भागीदारी निभाते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को आपसी द्वेष और मनमुटाव भुलाकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलना चाहिए। उन्होंने क्षेत्र की जनता को होली की बधाई देते हुए अपील की कि इस पर्व को नशे से दूर रहकर सौहार्द और शांति के साथ मनाएं।

इस मौके पर अनिल यादव, जिला पंचायत सदस्य रविंद्र यादव, विकास यादव, पूर्व प्रधान सरिद्वार यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप यादव, रामविलास गुप्ता, उमेश गुप्ता, शुभम चौहान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!