Breaking News

सरौली गांव में भीषण आग, टीनशेड मकान समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख।

सरौली गांव में भीषण आग, टीनशेड मकान समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख।

संवाददाता – अमित कुमार ओझा

चहनियां (चंदौली)। बलुआ थाना क्षेत्र के सरौली गांव में बुधवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग में एक परिवार का आशियाना और घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय घर में मौजूद लोग किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचा सके, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।

जानकारी के अनुसार सरौली गांव निवासी ममता देवी पत्नी पिंटू यादव अपने घर पर थीं। बताया जा रहा है कि पिंटू यादव होली के अवसर पर गांव में ही कहीं बाहर गए हुए थे, जबकि ममता देवी कुछ महिलाओं के साथ घर पर होली मना रही थीं। इसी दौरान अचानक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और पूरे टीनशेड मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

ग्रामीणों ने आग की लपटें उठती देख तुरंत मौके पर पहुंचकर पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश की। काफी प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका, लेकिन तब तक घर में रखा सोना-चांदी के गहने, करीब 30 हजार रुपये नकद, अनाज, कपड़े, बच्चों के कपड़े, फ्रीज, पंखा, टीवी सहित घर का लगभग सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था।

आग की इस घटना के बाद पीड़ित परिवार के पास केवल तन पर पहने कपड़े ही बच पाए हैं और पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ग्राम प्रधान अनिल यादव ने तत्काल उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी देकर पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने की मांग की है।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!