Breaking News

बिसौली: जल ही जीवन है’ संकल्प के साथ पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित।

‘जल ही जीवन है’ संकल्प के साथ पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित।

आई एम खान 

बिसौली। ‘जल ही जीवन है’ के संकल्प के साथ जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला समृद्धि द्वारा एक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए जल संरक्षण एवं वायु प्रदूषण रोकने के उपायों को अपनी कलाकृतियों के माध्यम से प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने पोस्टरों पर आकर्षक चित्र बनाकर पानी बचाने का संदेश दिया। साथ ही जल संरक्षण के महत्व पर प्रभावी भाषण भी प्रस्तुत किए। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

ग्रुप की अध्यक्ष कंचन सक्सेना ने आगामी होली के त्योहार पर पानी की बर्बादी रोकने के लिए बच्चों को जागरूक किया और कहा कि उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए भी जल संरक्षण का ध्यान रखना चाहिए। यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय ने “जल ही जीवन है” का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में फेडरेशन ऑफिसर रूपम गुप्ता, सचिव रुचि वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष रूबी अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल, पूर्व सचिव आंचल वार्ष्णेय, ऋतु साहनी, सरिता वार्ष्णेय, राखी वार्ष्णेय, ममता यादव, पारुल अग्रवाल, डॉ. स्वाति रंजन, रोजी अग्रवाल, मानसी गर्ग, शिवानी अग्रवाल, अंशिका गर्ग, स्मिता यादव, प्रीति वार्ष्णेय, रोचन अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, रश्मि वार्ष्णेय एवं शिखा वार्ष्णेय मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!