Breaking News

बिसौली: लखनऊ सम्मेलन में हुए हंगामे से हमारा कोई संबंध नहीं: कवि माधव मिश्र।

लखनऊ सम्मेलन में हुए हंगामे से हमारा कोई संबंध नहीं: कवि माधव मिश्र।

आई एम खान 

बिसौली। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र ने बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि 28 फरवरी को लखनऊ स्थित इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान के ज्यूपिटर हाल में आयोजित सम्मेलन, जिसमें हंगामे की घटना सामने आई, से उनकी संस्था का कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा “आर” का था, जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी हैं। यह एक राजनीतिक संगठन है, जबकि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (भारत) पूर्णतः अराजनैतिक संगठन है।

कवि माधव मिश्र ने कहा कि उनकी संस्था के संस्थापक “भारत रत्न” पंडित मदन मोहन मालवीय हैं, जिन्होंने वर्ष 1939 में इसकी स्थापना की थी। संगठन का उद्देश्य सामाजिक जागरूकता फैलाना, पीड़ितों को न्याय दिलाना, जरूरतमंदों के इलाज व विवाह में सहयोग करना तथा भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों की रक्षा करना है।

उन्होंने बताया कि संगठन ने 33 वर्षों तक आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर देशव्यापी आंदोलन चलाया और 5 जनवरी 2010 को जंतर मंतर पर धरना देकर राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा था। वर्ष 2019 में केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू किया गया।

यूजीसी से संबंधित मुद्दे पर उन्होंने बताया कि 27 जनवरी 2026 को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से प्रेषित किया गया है। मामले में माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा 19 मार्च को सुनवाई निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि 13 जनवरी 2026 से लागू प्रावधानों में गलत शिकायत पर शिकायतकर्ता के विरुद्ध दंड का प्रावधान न होना तथा पैनल में सवर्ण प्रतिनिधित्व न होना छात्रों के साथ अन्याय है। इस संबंध में प्रधानमंत्री से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की गई है।

कवि माधव मिश्र ने पुनः स्पष्ट किया कि लखनऊ में आयोजित ब्राह्मण महासभा “आर” के सम्मेलन में हुए हंगामे से उनकी संस्था का कोई लेना-देना नहीं है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!