Breaking News

जनसुनवाई और अपराध नियंत्रण मेरी पहली प्राथमिकता – थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह।

जनसुनवाई और अपराध नियंत्रण मेरी पहली प्राथमिकता – थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह।

चहनियां। बलुआ थाना के नवागत थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने कहा है कि जनसुनवाई और अपराध पर नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याएं सम्मानजनक तरीके से सुनी जाएंगी।

शुक्रवार को स्थानीय संवाददाता से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि होली का पर्व भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाए। यदि कोई व्यक्ति माहौल बिगाड़ने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नवागत थानाध्यक्ष मूलतः ग्राम सहेरुआ, पोस्ट विश्वनाथगंज, जिला प्रतापगढ़ के निवासी हैं। उन्होंने कक्षा एक से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा मिर्जापुर जिले से प्राप्त की। इसके बाद बीए और एलएलबी (ऑनर्स) की डिग्री इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हासिल की। उन्होंने यूपी पीसीएस (जे) और एपीओ के साक्षात्कार भी कई बार दिए, लेकिन अंततः पुलिस सेवा में योगदान देने का अवसर मिला।

वर्ष 2015 बैच के एसआई अरुण प्रताप सिंह वाराणसी, मिर्जापुर और वर्तमान में चंदौली में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे दानगंज (चोलापुर) चौकी इंचार्ज, डीआईजी मिर्जापुर के पीआरओ और इलिया एसओ के पद पर कार्य कर चुके हैं। 20 फरवरी 2026 से उन्होंने बलुआ एसओ का कार्यभार संभाला है।

कविताएं लिखने, कविता पाठ करने और टहलने के शौकीन अरुण प्रताप सिंह ने कहा कि थाना परिसर में आने वाले प्रत्येक आगंतुक और फरियादी के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि लोगों का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!