Breaking News

बंधु एकेडमी बेल्थरा ने दृष्टि एकेडमी को 7 विकेट से हराया, कयान क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में बनाई जगह।

बंधु एकेडमी बेल्थरा ने दृष्टि एकेडमी को 7 विकेट से हराया, कयान क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में बनाई जगह।

अमित कुमार ओझा, संवाददाता 

चंदौली। कयान इंटरप्राइजेज दुल्हीपुर द्वारा आयोजित अंडर-15 अंतरजिला क्रिकेट प्रतियोगिता में आज बीपी स्कूल दुल्हीपुर के मैदान पर खेले गए मुकाबले में बंधु एकेडमी बेल्थरा ने दृष्टि एकेडमी बनारस को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दृष्टि एकेडमी की टीम 15 ओवर में ही 65 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अंश ने 18 और दीप ने 11 रन बनाए। बंधु एकेडमी की ओर से पवन शुक्ला और शिवम शुक्ला ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट हासिल किए।

66 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंधु एकेडमी की टीम ने 13वें ओवर में ही तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आशीष ने 14 और दियांशु ने 12 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। टीम को अतिरिक्त के रूप में 20 रन भी मिले, जिसने जीत में अहम भूमिका निभाई।

शानदार प्रदर्शन के लिए शिवम शुक्ला को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच के अंपायर धनेश जायसवाल और अर्चित सर्राफ रहे, जबकि स्कोरर की जिम्मेदारी सत्यम पटेल ने निभाई। मैच रेफरी फराज़ हुसैन और इनामुद्दीन मौजूद रहे।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 28 तारीख को सुबह 8 बजे खेला जाएगा।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!