Breaking News

सहसवान में खंड शिक्षा अधिकारी की कार्यशैली के विरोध में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन। 

सहसवान में खंड शिक्षा अधिकारी की कार्यशैली के विरोध में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन। 

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान, बदायूं। विकास क्षेत्र सहसवान में बेसिक शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारी की कार्यशैली से नाराज शिक्षक प्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौंपकर कार्यप्रणाली में सुधार और शिक्षकों के कथित शोषण पर रोक लगाने की मांग की है।

Teachers Federation of India के निर्देशन में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ और उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बैठक कर विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि शिक्षकों के अवकाश प्रार्थना पत्र बार-बार निरस्त किए जा रहे हैं तथा समय पर स्वीकृति नहीं दी जाती। चयन वेतनमान के मामलों में आर्थिक शोषण का भी आरोप लगाया गया। साथ ही विद्यालयों की कंपोजिट ग्रांट से कमीशन लेने, ब्लॉक स्तरीय शैक्षिक कार्यक्रमों में संगठनों के पदाधिकारियों की अनदेखी करने तथा शिक्षकों के प्रति अव्यवहारिक रवैया अपनाने की शिकायत दर्ज कराई गई।

पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शिक्षकों के सम्मान और हितों की अनदेखी जारी रही तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। मामले की जानकारी टीएफआई के राष्ट्रीय सचिव व जिला संयोजक संजीव शर्मा तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी दी गई है और उचित कार्रवाई की मांग की गई है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक यादव, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजन यादव, इकबाल अहमद, राजेंद्र गुलाटी, परवेज अनवर, अजयपाल सिंह, राबेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!