Breaking News

बिसौली: रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज में हाईस्कूल गृह विज्ञान परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न।

बिसौली: रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज में हाईस्कूल गृह विज्ञान परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न।

आई एम खान 

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज, मई-बसई में शनिवार को हाईस्कूल गृह विज्ञान की परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा शुरू होने से पहले आंतरिक सचल दल के सदस्य रामाधार शर्मा, रेनू कुमारी और शिवानी ने छात्राओं की सघन तलाशी ली। जाँच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही छात्राओं को परीक्षा कक्षों में प्रवेश दिया गया।

केंद्र व्यवस्थापक डॉ. घनश्याम दास ने बताया कि सुबह की पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान में 49 छात्राएं पंजीकृत थीं, जिनमें एक छात्रा अनुपस्थित रही। उन्होंने परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान एकाग्रचित रहने और सकारात्मक मानसिकता बनाए रखने पर जोर दिया।

परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार पूर्ति, निरीक्षक बदायूं, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक विष्णु कांत, परीक्षा प्रभारी विपिन शर्मा, सह प्रभारी हरदीप सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर अमित पाराशरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही केंद्र पर भारी पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी, जिससे परीक्षा पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हो सकी।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा।

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा। संवाददाता, वसीम …