Breaking News

बिसौली: आई एम खान को कौमी एकता व पत्रकारिता में योगदान पर सम्मान। 

आई एम खान को कौमी एकता व पत्रकारिता में योगदान पर सम्मान। 

आई एम खान

बिसौली। जिला स्तरीय स्थायी समिति के सदस्य आई एम खान को कौमी एकता, शांति एवं सौहार्द के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया।

नगर निवासी आई एम खान को यह सम्मान मदरसा फैजान ए रजाए मुस्तफा द्वारा आयोजित दस्तारबंदी एवं पुरस्कार समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मदरसे के प्रिंसिपल मौलाना इफ्तेखार अशरफी, मुख्य अतिथि मुफ्ती नाजिम एहसानी (मुरादाबाद), कारी जमशेद आलम अशरफी (मुरादाबाद), मौलाना अरकम रजा नूरी तथा शायर-ए-इस्लाम कारी जुनैद जामी (झारखंड) ने संयुक्त रूप से उन्हें सम्मानित किया।

समारोह के दौरान हाफिज शरीफ रजा जामी, कारी अखलाक रजा उबैसी, कारी शादाब रजा उवैसी, हाफिज मजहर खान, हाफिज अब्दुल हक, कारी अब्दुल गफ्फार (मदररिस), कमेटी के सदर इरशाद खां, चांद मंसूरी, शफी मोहम्मद इसहाक सैफी, अमीर अहमद, शब्बीर हुसैन, शाकिर अली सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने आई एम खान के सामाजिक व पत्रकारिता क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!