Breaking News

बिसौली: रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी।

रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी।

आई एम खान 

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में बुधवार से प्रारंभ हो रही उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई के साथ निर्वाध बिजली आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था तथा सीसीटीवी कैमरों और वॉइस रिकॉर्डर की जांच की गई, ताकि परीक्षार्थी भयमुक्त वातावरण में परीक्षा दे सकें।

केंद्र व्यवस्थापक डॉ. घनश्याम दास ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल के 505 तथा इंटरमीडिएट के 471 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में न्यूनतम दो कक्ष निरीक्षक तैनात किए जाएंगे, जिनमें एक बाहरी विद्यालय से तथा एक संबंधित केंद्र से होगा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक पांच कमरों पर एक मोचक की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि शासन की मंशानुसार निष्पक्ष एवं नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी।

इस अवसर पर बाह्य केंद्र व्यवस्थापक विष्णुकांत, परीक्षा प्रभारी विपिन शर्मा, सह प्रभारी हरदीप सिंह, आंतरिक सचल दल प्रभारी रामाधार शर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर अमित पाराशरी, राजू शर्मा सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!