Breaking News

बिसौली के बंजरिया गांव में सड़क किनारे पड़ा गौवंश का शव, जिम्मेदारों पर उठे सवाल। 

बिसौली के बंजरिया गांव में सड़क किनारे पड़ा गौवंश का शव, जिम्मेदारों पर उठे सवाल। 

आई एम खान 

बिसौली। दवतोरी रोड स्थित निकटवर्ती गांव बंजरिया में प्रशासनिक लापरवाही का मामला सामने आया है। गांव की मुख्य सड़क किनारे पिछले दो दिनों से एक गौवंश मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। शव को कुत्ते और जंगली जानवर नोचते नजर आ रहे हैं, जिससे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है।

ग्रामीणों का आरोप है कि मामले की सूचना कई बार ग्राम प्रधान को दी गई, लेकिन अब तक न तो शव का पोस्टमार्टम कराया गया और न ही अंतिम संस्कार की कोई व्यवस्था की गई। सड़क किनारे पड़े शव के कारण आवागमन में भी दिक्कत हो रही है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पशु प्रेमी विभु शर्मा ने बदायूं पुलिस तथा मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।

बताया जाता है कि बंजरिया ग्राम पंचायत की गौशाला में लगभग 50 गौवंश रखने की क्षमता है, लेकिन वर्तमान में वहां केवल 14 गौवंश ही मौजूद बताए जा रहे हैं। इसके बावजूद क्षेत्र में दर्जनों गौवंश सड़कों पर घूमते देखे जा सकते हैं।

समाचार लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई थी। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!