Breaking News

सहसवान: गेहूं साफ करते समय उठी जहरीली धूल से 13 वर्षीय बच्ची की मौत। 

गेहूं साफ करते समय उठी जहरीली धूल से 13 वर्षीय बच्ची की मौत। 

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान, बदायूं। कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर खल्ली गांव में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय नूर अफसा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गेहूं में रखी सल्फास की गोलियों के कारण उठी जहरीली धूल उसके मुंह में चली गई, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

परिजनों के अनुसार नूर अफसा घर में खेल रही थी। इसी दौरान घर की एक महिला कुठिया (भंडारण स्थान) से गेहूं निकालकर साफ कर रही थी। गेहूं साफ करते समय उड़ी धूल बच्ची के मुंह में चली गई। धूल मुंह में जाने के बाद नूर अफसा ने कुल्ला किया, लेकिन थोड़ी ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।

घबराए परिजन उसे तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूँ ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि गेहूं को घुन व कीड़ों से बचाने के लिए कुठिया में सल्फास की गोलियां रखी गई थीं। आशंका है कि उन्हीं गोलियों के असर से गेहूं की धूल विषैली हो गई।

नूर अफसा अपने पिता मुशाहिद अली की दो बहनों और तीन भाइयों में तीसरे नंबर की संतान थी। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!