Breaking News

सहसवान में पशु क्रूरता की घटना, कुतिया पर चाकू से हमला, लोगों में आक्रोश। 

सहसवान में पशु क्रूरता की घटना, कुतिया पर चाकू से हमला, लोगों में आक्रोश। 

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान, बदायूं। नगर के मोहल्ला बजरिया से हरना तकिया जाने वाले मार्ग पर चौधरी मोहल्ला क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक कुतिया पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त कुतिया ने दो दिन पूर्व सात पिल्लों को जन्म दिया था। घटना की जानकारी मिलते ही पशुप्रेमी गौरव चौधरी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि घटना स्थल के आसपास कई सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिनकी मदद से आरोपी की पहचान की जा सकती है। लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार करने और घायल पशु का समुचित उपचार कराने की मांग की है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है तथा पशुओं पर हो रहे हमलों को लेकर नागरिकों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!