Breaking News

बिसौली: नगर की सफाई, स्ट्रीट लाइट और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश।

नगर की सफाई, स्ट्रीट लाइट और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश।

आई एम खान 

बिसौली। नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने नगर में सफाई, स्ट्रीट लाइट और पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पूजा स्थलों पर नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और पेयजल की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पालिका अध्यक्ष ने सड़कों के किनारे कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। साथ ही ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले बीट प्रभारियों पर भी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जलकल विभाग के कर्मचारियों को पाइपलाइन में जहां भी लीकेज हो, उसे तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि नगर में पानी की आपूर्ति निर्धारित समय पर और पर्याप्त दबाव के साथ सुनिश्चित की जाए। नगर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे कचरा केवल नगर पालिका के संग्रहण वाहन में ही दें और इधर-उधर न फेंकें।

पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने कहा कि नगरवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है। सफाई, पेयजल और स्ट्रीट लाइट जैसी आवश्यक सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!