Breaking News

बिसौली: त्योहारों को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क, एसपी देहात ने व्यापारियों व धर्मगुरुओं संग की बैठक। 

त्योहारों को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क, एसपी देहात ने व्यापारियों व धर्मगुरुओं संग की बैठक। 

आई एम खान 

बिसौली। महाशिवरात्रि, रमजान और होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को कोतवाली परिसर में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने व्यापारियों, धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

बैठक के दौरान एसपी देहात ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं और त्योहारों को ध्यान में रखते हुए मंदिरों और मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर की ध्वनि निर्धारित मानकों के अनुसार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि त्योहारों के दौरान संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा, नियमित गश्त की जाएगी और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में उपस्थित धर्मगुरुओं और गणमान्य नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष कृष्ण अवतार शर्मा, प्रांतीय सदस्य बोबी गुप्ता, मौलाना इफ्तेखार अशरफी, संजय अग्रवाल, धर्मेंद्र वार्ष्णेय, सत्यपाल सिंह, श्रीराम रस्तोगी, गोपाल अग्रवाल, इरशाद खां, धर्मेंद्र कुमार शाक्य, इसहाक सैफी, धर्मवीर सिंह, पंकज राना, केपी मौर्य, अनीस खां, हाजी तौफीक अहमद, भीमसेन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!