Breaking News

शाहजहांपुर: पत्नी के प्रेम संबंध के शक में पति ने युवक की हत्या, सात घंटे में पुलिस ने किया खुलास।

पत्नी के प्रेम संबंध के शक में पति ने युवक की हत्या, सात घंटे में पुलिस ने किया खुलास।

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। थाना अल्लाहगंज क्षेत्र के पंचायत भवन परिसर में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी का पुलिस ने महज सात घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मृतक के प्रेम संबंध के शक में हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने पंचायत भवन परिसर में कमलेश उर्फ कल्लू का शव पड़ा देखा, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी एवं एसपी ग्रामीण भवरे दीक्षा अरुण ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शीघ्र खुलासे के निर्देश थाना अल्लाहगंज पुलिस को दिए।

थानाध्यक्ष ओमप्रकाश के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजेश कुमार सहित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अनीस पुत्र घनश्याम उर्फ विशाल को रावतपुर मोड़ से लगभग 100 मीटर पहले शाम करीब 7 बजे हिरासत में लिया। अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा पास के तालाब से बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपी अनीस ने बताया कि मृतक कमलेश उर्फ कल्लू पिछले काफी समय से उसकी पत्नी ज्योति से बातचीत करता था। एक दिन उसने पत्नी के मोबाइल में चैटिंग और बातचीत देख ली, जिससे उसे शक हुआ कि दोनों के बीच प्रेम संबंध हैं। उसी समय से उसने कमलेश को रास्ते से हटाने की योजना बना ली।

आरोपी के अनुसार, 30 जनवरी की शाम करीब 7 बजे वह कमलेश को बहाने से उसके घर से बुलाकर पंचायत भवन ले गया। वहां बरामदे में बातचीत के दौरान उसने पीछे से अचानक डंडे से कमलेश के सिर और चेहरे पर जोरदार वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद डंडे को पास के तालाब में फेंक दिया और फरार होने की फिराक में रावतपुर मोड़ पर वाहन का इंतजार कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

एसपी ग्रामीण भवरे दीक्षा अरुण ने बताया कि पंचायत भवन परिसर में शव मिलने की सूचना पर तत्काल कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि मृतक का आरोपी की पत्नी से संपर्क था, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!