Breaking News

दिल्ली सुपर कप के लिए पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली की टीम घोषित, सत्यम पटेल बने कप्तान।

दिल्ली सुपर कप के लिए पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली की टीम घोषित, सत्यम पटेल बने कप्तान।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चंदौली। दिल्ली में आयोजित होने वाली जूनियर अंतर-राज्य लीग क्रिकेट (दिल्ली सुपर कप) के लिए पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली की 13 सदस्यीय टीम का चयन कर लिया गया है। यह प्रतियोगिता 2 फरवरी से 4 फरवरी 2026 तक दिल्ली के नॉर्थ ग्राउंड स्टेडियम एवं छोटी जाति स्थित ग्राउंड पर खेली जाएगी।

टीम की कमान सत्यम पटेल को सौंपी गई है, जबकि नजीर को उपकप्तान बनाया गया है। चयनित खिलाड़ियों में धनेश जायसवाल, शिवम यादव, आयुष, सलमान, सुमित, रज्जाक खान, त्यागी, अयान, रिशु, अमन और फुरकान शामिल हैं।

पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली की टीम 1 फरवरी को वाराणसी से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी। टीम के कोच अंकुर यादव होंगे, जबकि सुरेश जी को टीम मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

टीम चयन की जानकारी मीडिया प्रभारी विभाष श्रीवास्तव द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता को लेकर उत्साहित हैं और बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी तैयारी के साथ दिल्ली रवाना होंगे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!