Breaking News

ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल, उझानी में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को ‘लाइट्स कैमरा फेयरवेल’ थीम के साथ भावभीनी विदाई।

ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल, उझानी में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को ‘लाइट्स कैमरा फेयरवेल’ थीम के साथ भावभीनी विदाई।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

उझानी, बदायूं। ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल, उझानी में कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा अपने सीनियर्स कक्षा 12 के विद्यार्थियों को ‘लाइट्स कैमरा फेयरवेल’ थीम पर भावभीनी विदाई दी गई। यह भव्य कार्यक्रम विद्यालय के ब्लॉक-ए सभागार में आयोजित हुआ।

विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों, आकर्षक लाइट्स और पोस्टर्स से सुसज्जित किया गया। रंगीन परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने कार्यक्रम की शोभा को और भी निखार दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन श्री विमल कृष्ण अग्रवाल, चेयरपर्सन श्रीमती पूनम अग्रवाल, निदेशक श्री निलांशु अग्रवाल एवं निदेशिका श्रीमती नंदिता अग्रवाल रहे। प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र भट्ट एवं उप-प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा द्वारा मुख्य अतिथियों का तिलक, बैज एवं बुके देकर स्वागत किया गया।

कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स को तिलक लगाकर क्राउन पहनाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ समूह गान ‘आशाएं’ से हुआ। इसके बाद कक्षा 11 ‘सी’ के विद्यार्थियों द्वारा 1970 के दशक पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया गया। ‘महबूबा ओ महबूबा’ पर आधारित प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरी।

कार्यक्रम में ‘बैलून ब्लास्ट’ गेम का आयोजन किया गया, जिसमें यशिका विजेता रहीं। कक्षा 11 ‘एफ’ के विद्यार्थियों ने 1950 से 1980 के गोल्डन एरा पर आधारित अभिनय प्रस्तुत किया। ‘मेरा जूता है जापानी’ के रीमेक ने ‘ओल्ड इज़ गोल्ड’ की भावना को जीवंत कर दिया।

कक्षा 12 ‘ई’ के विद्यार्थी अजीत यादव ने विदाई भाषण प्रस्तुत कर सभी को भावुक कर दिया। बालिकाओं द्वारा आकर्षक रैंप वॉक प्रस्तुत किया गया। पुश-अप चैलेंज में देव राजपूत ने 61 पुश-अप लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 11 ‘ई’ के विद्यार्थियों ने 1980 के दशक पर आधारित शास्त्रीय ड्रामा ‘शक्तिमान’ तथा ‘चलाओ न नैनों से बाण’ का रीमेक प्रस्तुत किया।

इसके बाद मिस्टर ए.पी.एस. एवं मिस ए.पी.एस. के इंट्रोडक्शन राउंड आयोजित हुए। लड़कों द्वारा रैंप वॉक और ‘गेस द सांग’ गेम ने कार्यक्रम में रोचकता बढ़ाई।

कक्षा 11 ‘डी’ के विद्यार्थियों ने 2015 से वर्तमान न्यू एरा थीम पर नृत्य प्रस्तुत किया। संगीत अध्यापिका श्रीमती माला गुप्ता द्वारा भी एक शानदार रीमेक प्रस्तुति दी गई।

कक्षा 11 ‘ए’ के विद्यार्थियों ने 2000 से 2010 के मिलेनियम एरा पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया। संगीत अध्यापक मि. क्रिस ने गिटार पर मनमोहक प्रस्तुति दी। अनुष्का बजाज ने प्रभावशाली भाषण दिया।

ग्रैंड फिनाले में विद्यालय के निदेशक श्री निलांशु अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय से सीखे गए अनुशासन और जीवन मूल्य आगे आपके मार्गदर्शक बनेंगे। उन्होंने समय के महत्व और जिम्मेदारियों के निर्वहन पर बल दिया।

इसके पश्चात परिणाम घोषित किए गए—

  • मिस्टर ए.पी.एस. 2025-26 – प्रद्युमन सिंह
  • मिस ए.पी.एस. 2025-26 – अनन्या जैन
  • मिस्टर अटायर – देवेश
  • मिस अटायर – अदिति

चयनित विद्यार्थियों को चेयरमैन, चेयरपर्सन, निदेशक एवं निदेशिका द्वारा क्राउन पहनाकर सम्मानित किया गया।

प्रधानाचार्य श्री रविंद्र भट्ट ने अपने उद्बोधन में बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने माता-पिता के सम्मान और चुनौतियों से संघर्ष करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के समन्वयक श्रीमती प्रिया राना एवं विवेक सिंह रहे। साज-सज्जा में कला विभाग की श्रीमती रचना यादव, श्री मनोज सक्सेना एवं श्रीमती अर्चना पांडेय का योगदान रहा। उद्घोषणा का दायित्व हर्ष यादव, शिवांशी माहेश्वरी एवं श्रेष्ठा अग्रवाल ने निभाया।

अंत में सभी के लिए जलपान की व्यवस्था की गई तथा कक्षा 12 के विद्यार्थियों को विद्यालय का स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!