Breaking News

शाहजहांपुर: प्रोफ़ेसर एस.ए. जाफ़र ‘तौक़ीर सा’ के ग़ज़ल संग्रह “जज़्बात के रंग हज़ार” का भव्य विमोचन।

प्रोफ़ेसर एस.ए. जाफ़र ‘तौक़ीर सा’ के ग़ज़ल संग्रह “जज़्बात के रंग हज़ार” का भव्य विमोचन।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। चित्रकार तौक़ीर की स्मृति में शनिवार की संध्या एक भव्य काव्य गोष्ठी एवं मुशायरे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अलीगढ़ से पधारे प्रोफ़ेसर एस.ए. जाफ़र उर्फ़ ‘तौक़ीर सा’ के ग़ज़ल संग्रह “जज़्बात के रंग हज़ार” का विमोचन भी किया गया।

कार्यक्रम में लगभग 25 प्रसिद्ध कवि एवं शायरों ने अपनी कविताओं, नज़्मों और ग़ज़लों के माध्यम से मानवता, प्रेम, समाज और जीवन दर्शन जैसे विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे श्रोतागण भावविभोर हो उठे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि एवं अधिवक्ता सत्येंद्रनाथ त्रिपाठी ने की। मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर (जीएसटी) पी.के. तोमर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथियों में अशफ़ाक़ उल्ला खां, डॉ. प्रभात शुक्ला, नरेंद्र सक्सेना, डॉ. अमीर सिंह एवं डॉ. आलोक सिंह उपस्थित रहे।

इस अवसर पर साहित्य संस्था इदराक एवं नज़र मेमोरियल सोसायटी, शाहजहांपुर की ओर से शायर तौक़ीर सा को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही इदारा उफ़ुक़-ए-नौ और दर्पण सामाजिक संस्था द्वारा उन्हें ‘कला रत्न सम्मान’ से नवाज़ा गया।

ग़ज़ल संग्रह की समीक्षा साहित्यकार कमलेश द्विवेदी एवं चित्रकार डॉ. ऊषा गर्ग ने प्रस्तुत की।

कार्यक्रम के आयोजक डॉ. मोहम्मद क़मर ने सभी कवियों व शायरों का बुके देकर स्वागत किया। गोष्ठी का सफल संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता एवं प्रसिद्ध शायरा गुलिस्तां ख़ान ने किया।

मुशायरे में असग़र यासिर, अजय अवस्थी, शाहिद रज़ा, ख़ालिद क़ैसर, ख़लीक़ शौक़, हमीद ख़िज़र, गुलिस्तां ख़ान, वसीम मीनाई, फ़हीम बिस्मिल, राशिद हुसैन राही, अस्मत अली, वाजिद हुसैन वाजिद, उवैस शिफ़ा, राशिद नदीम, फ़ैसल फ़ैज़, सबा नक़वी सबा, डॉ. शाइस्ता नसीम, मुनीब अहमद, तौक़ीर सा, रतीश गर्ग सहित अनेक रचनाकारों ने अपने कलाम से साहित्यिक वातावरण को समृद्ध किया।

गोष्ठी के दौरान प्रस्तुत कुछ चर्चित अशआर ने श्रोताओं की विशेष सराहना बटोरी। कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!