Breaking News

सहसवान में ग्रामीणों को मिली राहत, मतदान केंद्र गांव में ही रखने का मिला आश्वासन।

सहसवान में ग्रामीणों को मिली राहत, मतदान केंद्र गांव में ही रखने का मिला आश्वासन।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे

सहसवान (बदायूँ)। तहसील सहसवान क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर टप्पा फरीदनगर, ग्राम पंचायत लोहरपुरा, विकासखंड दहगवां के ग्रामीणों ने अपने गांव में ही मतदान केंद्र बनाए रखने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी सहसवान को प्रार्थना पत्र सौंपा। इस पर उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों को मतदान केंद्र गांव में ही बनाए रखने का आश्वासन दिया है।

ग्रामीणों ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर टप्पा फरीदनगर में लंबे समय से ग्राम पंचायत, विधानसभा और लोकसभा चुनावों का मतदान केंद्र संचालित होता आ रहा है। इससे गांव के मतदाताओं को सुविधा मिलती है और अधिक से अधिक लोग मतदान में भाग ले पाते हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि पोलिंग बूथ किसी अन्य गांव में स्थानांतरित किया गया तो बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग मतदाताओं को आवागमन में भारी परेशानी होगी, साथ ही मतदान प्रतिशत पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है।

इस संबंध में करीब 80 ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना पत्र को उपजिलाधिकारी को सौंपा गया। प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी सहसवान ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि फिलहाल मतदान केंद्र उनके गांव में ही रहेगा।

आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि आने वाले सभी चुनावों में मतदान केंद्र पूर्व की भांति उनके गांव में ही संचालित किया जाएगा।

बाइट- ग्रामीण 

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!