Breaking News

शाहजहांपुर: डीएम ने पीएम आवास योजना-शहरी के लाभार्थियों को सौंपे स्वीकृति पत्र, 3650 लोगों के खातों में पहुंची पहली किस्त।

डीएम ने पीएम आवास योजना-शहरी के लाभार्थियों को सौंपे स्वीकृति पत्र, 3650 लोगों के खातों में पहुंची पहली किस्त।

संवाददाता: मुबारक अली

शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत जिले के हजारों शहरी गरीब परिवारों के सपनों को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर, लखनऊ से 02 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में ₹2,000 करोड़ की अनुदान राशि अंतरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में किया गया।

इस अवसर पर जनपद में नगर निगम, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के अंतर्गत चयनित कुल 3650 लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रथम किस्त के रूप में सीधे ₹1 लाख की धनराशि भेजी गई। साथ ही लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र और प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य शहरी क्षेत्रों के प्रत्येक पात्र गरीब परिवार को सुरक्षित, स्थायी और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है। यह योजना गरीबों को अपनी खुद की छत देने की दिशा में एक मजबूत आधार है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों का चयन शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार किया गया है। सरकार निरंतर प्रयास कर रही है कि कोई भी पात्र परिवार इस योजना के लाभ से वंचित न रह जाए।

जिलाधिकारी ने लाभार्थियों से अपील की कि वे आवास निर्माण कार्य को समयबद्ध, मानकों के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करें, ताकि उन्हें एक सुरक्षित और टिकाऊ आवास मिल सके।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, विभिन्न नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों के चेयरमैन तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!