Breaking News

शाहजहांपुर: मिनी मार्केटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित, बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिभा की सराहना।

मिनी मार्केटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित, बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिभा की सराहना।

संवाददाता : मुबारक अली

शाहजहांपुर। गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष कुमार सागर के नेतृत्व में आयोजित मिनी मार्केटिंग प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्मानित करने के लिए रविवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाजसेवी व सर्जन डॉ. के.पी. गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि समाजसेवी संजय गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

प्रतियोगिता के दौरान संस्था के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के खाने-पीने के स्टॉल लगाकर अपनी रचनात्मकता, प्रबंधन क्षमता और उद्यमशीलता का परिचय दिया। बच्चों ने पूरे उत्साह और लगन के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।

सम्मान समारोह में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सत्यम, द्वितीय स्थान पर रहे रोहित गुप्ता एवं तृतीय स्थान पर रहे कुनाल गुप्ता को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष कुमार सागर ने अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि डॉ. के.पी. गुप्ता ने संस्था के शिक्षकों को शाल उड़ाकर सम्मानित किया और बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता और व्यावसायिक समझ को विकसित करती हैं।

इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक, केरूगंज शाखा के प्रबंधक सुधांशु बाजपेई ने बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष कुमार सागर ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!