Breaking News

बलरामपुर: नंद नगर जुम्मनडीह के पास दिखा विशाल अजगर, गांव में दहशत का माहौल।

नंद नगर जुम्मनडीह के पास दिखा विशाल अजगर, गांव में दहशत का माहौल।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। बलरामपुर जनपद के ग्राम पंचायत नंद नगर जुम्मनडीह में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गांव से करीब 500 मीटर की दूरी पर एक विशाल अजगर दिखाई दिया। अजगर की मौजूदगी की खबर फैलते ही पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है। खासकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में डर साफ देखा जा रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक पिछले करीब दो महीनों से क्षेत्र में अजगर देखे जा रहे हैं। बीते दो दिनों से गांव के बाहर जंगल के पास अजगर की गतिविधियां अधिक बढ़ गई हैं। कभी वह झाड़ियों में तो कभी खुले खेतों में नजर आ रहा है, जिससे ग्रामीणों में अनहोनी की आशंका बनी हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि खेतों और जंगल के रास्तों से रोजाना किसान, महिलाएं और बच्चे आवागमन करते हैं। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। इसी को लेकर लोगों ने वन विभाग से संपर्क कर तत्काल रेस्क्यू कराने की मांग की है।

इस संबंध में वन विभाग के कर्मचारी शत्रुघ्न ने बताया कि अजगर गांव के बाहर दिखाई दिया है और फिलहाल किसी के घर या आंगन में नहीं घुसा है। हालांकि इस बयान से ग्रामीण पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि गांव के बाहर होना भी खतरे से खाली नहीं है, क्योंकि किसी भी वक्त अजगर आबादी की ओर आ सकता है।

फिलहाल ग्रामीण सतर्कता बरत रहे हैं और बच्चों को अकेले बाहर न भेजने की अपील की जा रही है। गांव के लोग वन विभाग से जल्द से जल्द रेस्क्यू कर अजगर को पकड़वाकर सुरक्षित जंगल में छोड़ने की मांग कर रहे हैं, ताकि किसी भी तरह की जनहानि से बचा जा सके।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!