Breaking News

एक दिवसीय जिला स्तरीय बालिका फुटबॉल मुकाबला संपन्न, बलिया ने बनारस को 3–0 से दी शिकस्त।

एक दिवसीय जिला स्तरीय बालिका फुटबॉल मुकाबला संपन्न, बलिया ने बनारस को 3–0 से दी शिकस्त।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चहनिया। बाबा कीनाराम सपोर्टिंग क्लब रामगढ़ के तत्वावधान में आयोजित ग्यारह दिवसीय जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के दसवें दिन शुक्रवार को एक दिवसीय बालिका फुटबॉल मैच खेला गया। यह रोमांचक मुकाबला महिला सपोर्टिंग क्लब सोनाडीह बलिया और फुटबॉल नर्सरी डी.एल.डब्ल्यू. बनारस की बालिका टीमों के बीच हुआ।

मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के काशी क्षेत्रीय अध्यक्ष अब्दुल कलाम अंसारी एवं विशिष्ट अतिथि लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रबंधक धनंजय सिंह तथा प्रभुनारायण सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

खेल के पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। दूसरे हाफ में भी दोनों ओर से आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया गया, बावजूद इसके निर्धारित समय तक कोई गोल नहीं हो पाया। इसके बाद मैच का निर्णय पेनाल्टी शूटआउट से किया गया, जिसमें बलिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बनारस को 3–0 से पराजित कर दिया।

मैच में निर्णायक की भूमिका अमित सिंह ने निभाई, जबकि उद्घोषणा संदीप पांडेय पाटिल, आलोक सिंह और विनय सिंह द्वारा की गई। मंच संचालन अरविंद सिंह मंटू एवं अभय यादव पीके ने किया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता दीनानाथ शर्मा ने की।

आए हुए अतिथियों का स्वागत अकरम अली द्वारा माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। इस अवसर पर बलुआ थाना प्रभारी संतोष सिंह, प्रेमलाल श्रीवास्तव, शोभनाथ पांडेय, सारनाथ पांडेय, ओमप्रकाश यादव, आभा यादव, रमेश सिंह फौजी, विनोद यादव, अरविंद सिंह मंटू, अमृत प्रकाश सिंह अन्नू, शीतल गुप्ता, नंदू गुप्ता, मुहम्मद रफीक, मुहम्मद फैसल खान, निलेश यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!