Breaking News

खेत में बनी झोपड़ी में आग लगने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, जला हुआ शव बरामद।

खेत में बनी झोपड़ी में आग लगने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, जला हुआ शव बरामद।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। कासगंज जनपद के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के ग्राम ताजपुर में खेत में बनी एक झोपड़ी में आग लगने से एक अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। झोपड़ी के भीतर से जला हुआ शव मिलने के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम ताजपुर निवासी सौरभ माथुर पुत्र सत्यपाल ने 20 दिसंबर को अपने खेत में पशुओं की देखरेख के लिए एक अस्थायी झोपड़ी बनवाई थी। अचानक झोपड़ी में आग लग गई। आग की तेज लपटें देखकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास किया।

आग पर काबू पाने के बाद जब झोपड़ी के अंदर जाकर देखा गया तो वहां एक व्यक्ति का पूरी तरह जला हुआ शव पड़ा हुआ मिला। घटना की सूचना खेत मालिक को दी गई, लेकिन तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलने पर थाना सिढ़पुरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही झोपड़ी में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

इस घटना के बाद से गांव में भय और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!