Breaking News

बरेली: कैनविज के मालिक महाठग कन्हैया गुलाटी पर शिकंजा, बरेली में 17 एफआईआर।

कैनविज के मालिक महाठग कन्हैया गुलाटी पर शिकंजा, बरेली में 17 एफआईआर।

यूपी समेत अन्य राज्यों में दर्ज हैं करीब 35 मुकदमे, करोड़ों की ठगी का आरोप।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता

बरेली। निवेशकों से रकम दोगुनी करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले कुख्यात महाठग कन्हैया गुलाटी पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। अकेले बरेली जनपद में दिसंबर माह के दौरान उसके खिलाफ 17 अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। उत्तर प्रदेश के साथ-साथ झारखंड सहित अन्य राज्यों को मिलाकर कन्हैया गुलाटी पर कुल करीब 35 आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की पुष्टि हुई है।

पुलिस के मुताबिक, कैनविज (Canviz) कंपनी का मालिक कन्हैया गुलाटी लंबे समय से निवेशकों को अधिक मुनाफे का लालच देकर उनकी गाढ़ी कमाई हड़पता चला आ रहा था। अयोध्या, कासगंज, शाहजहांपुर और बरेली समेत कई जिलों में पीड़ित निवेशकों ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज कराई हैं।

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि निवेशकों से धोखाधड़ी के मामलों में बरेली के विभिन्न थानों में अब तक कुल 17 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। पूरे नेटवर्क और ठगी के तरीके का पर्दाफाश करने के लिए एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है। इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया है, जिससे वह देश छोड़कर फरार न हो सके।

एसएसपी ने भरोसा दिलाया कि पुलिस जल्द ही कन्हैया गुलाटी और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार कर पूरे ठगी प्रकरण का खुलासा करेगी। आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और पीड़ित निवेशकों से संपर्क कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

बाइट- अनुराग आर्य एसएसपी बरेली।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!