Breaking News

उन्नाव में नाबालिग हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार।

उन्नाव में नाबालिग हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार।

सनोज कुमार, संवाददाता 

उन्नाव। जनपद उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में नाबालिग की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार घटना 16 दिसंबर की सुबह की है। बताया गया कि आरोपी युवक अमरजीत ने शौच के दौरान नाबालिग को देखा और उस पर आपत्तिजनक फब्तियां कसने लगा। नाबालिग द्वारा विरोध किए जाने पर उसने परिजनों को घटना की जानकारी देने की धमकी दी।

खुद को फंसता देख आरोपी ने घबराकर नाबालिग का गला घोंटकर हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की।

तफ्तीश के दौरान पुलिस ने आरोपी अमरजीत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले में सभी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई है और आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!