Breaking News

जेल से छूटते ही फिर दरिंदगी, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी अनीस गिरफ्तार।

जेल से छूटते ही फिर दरिंदगी, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी अनीस गिरफ्तार।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर के थाना पचपेड़वा क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाला गंभीर मामला सामने आया है। जेल से रिहा होने के बाद एक आदतन अपराधी ने दोबारा उसी नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, जिसके चलते पीड़िता गर्भवती हो गई। वर्तमान में बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे लखनऊ मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी अनीस पुत्र बाबूलाल, निवासी शंकरपुर कला, पूर्व में भी इसी नाबालिग के अपहरण के मामले में जेल जा चुका था। जेल से छूटने के बाद उसने पीड़िता को डराने-धमकाने के साथ कई बार दुष्कर्म किया। भय और सामाजिक दबाव के चलते नाबालिग लंबे समय तक किसी को घटना की जानकारी नहीं दे सकी।

पीड़िता के पिता द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि बच्ची की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसके गर्भवती होने की पुष्टि की। इसके बाद बच्ची को महिला चिकित्सालय बलरामपुर, फिर बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने तत्काल टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने त्रिलोकपुर से बढ़नी जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर आरोपी अनीस को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(2)(एम) एवं पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने कहा कि महिला एवं बाल अपराधों के प्रति बलरामपुर पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। आरोपी आदतन अपराधी है और उसके विरुद्ध मजबूत साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं, ताकि उसे न्यायालय से कठोरतम सजा दिलाई जा सके और समाज में सख्त संदेश जाए।

बाइट:- पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!