Breaking News

सहसवान: पटना कार्यक्रम में महिला चिकित्सक से कथित अभद्रता पर उठा विरोध, कार्रवाई की मांग।

पटना कार्यक्रम में महिला चिकित्सक से कथित अभद्रता पर उठा विरोध, कार्रवाई की मांग।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान, बदायूँ। बिहार की राजधानी पटना में 15 दिसंबर 2025 को आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा एक मुस्लिम महिला आयुष चिकित्सक के साथ कथित अनुचित व्यवहार का मामला सामने आने के बाद विरोध तेज हो गया है। इस घटना को लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य हाफिज इरफान ने कड़ा एतराज जताते हुए इसकी तीखी निंदा की है।

हाफिज इरफान ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि महिला चिकित्सक की गरिमा और धार्मिक स्वतंत्रता के साथ सार्वजनिक रूप से छेड़छाड़ की गई, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इसे भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 21 और 25 के मूल भावनाओं के विपरीत बताया।

उन्होंने कहा कि यह केवल एक महिला का नहीं, बल्कि देश की सभी महिलाओं के सम्मान से जुड़ा मुद्दा है। किसी भी महिला के पहनावे या धार्मिक पहचान में हस्तक्षेप करना किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकता, चाहे ऐसा करने वाला व्यक्ति किसी भी पद पर क्यों न हो।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने राष्ट्रीय महिला आयोग एवं बिहार राज्य महिला आयोग से इस प्रकरण में तत्काल संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से पीड़ित महिला चिकित्सक और देश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की भी अपील की।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!