Breaking News

मुजरिया थाना कार्यालय का जीर्णोद्धार पूर्ण, कोल्हाई में नवस्थापित पुलिस चौकी का उद्घाटन।

मुजरिया थाना कार्यालय का जीर्णोद्धार पूर्ण, कोल्हाई में नवस्थापित पुलिस चौकी का उद्घाटन।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

मुजरिया, बदायूं। जनपद बदायूं के मुजरिया थाना कार्यालय के जीर्णोद्धार कार्य एवं कोल्हाई क्षेत्र में नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन बुधवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक देहात हृदेश कठेरिया ने फीता काटकर दोनों कार्यों का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर एसपी देहात हृदेश कठेरिया ने उपस्थित नागरिकों से पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के आपसी समन्वय से ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों की सराहना करते हुए उन्हें और अधिक जिम्मेदारी व संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

मुजरिया थाना कार्यालय का जीर्णोद्धार थाना प्रभारी निरीक्षक ज्योति सिंह के मार्गदर्शन में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के सहयोग से कराया गया। वहीं, कोल्हाई स्थित पुलिस चेक पोस्ट को पुलिस चौकी का दर्जा मिलने के बाद उसके निर्माण कार्य को पूर्ण कराया गया, जिसका विधिवत उद्घाटन किया गया।

उद्घाटन समारोह के दौरान ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों से भी पुलिस को सहयोग देने की अपील की गई। साथ ही महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महिलाओं से संबंधित शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया।

कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा क्षेत्र के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बाईट- एसपी देहात ह्रदेश कठेरिया

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …