Breaking News

उन्नाव पुलिस ने 850 ग्राम गांजा के साथ अभियुक्त को दबोचा।

उन्नाव पुलिस ने 850 ग्राम गांजा के साथ अभियुक्त को दबोचा।

सनोज कुमार 

उन्नाव। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत कोतवाली सदर पुलिस ने नाजायज गांजे की सप्लाई में लिप्त एक आरोपी को पकड़ा है। प्रभारी निरीक्षक चन्द्रकान्त मिश्र अपनी टीम के साथ गश्त पर थे, तभी उन्हें संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली।

पुलिस ने सिंगरौसी कट, लखनऊ–कानपुर हाइवे के पास से जितेन्द्र कुमार लोध (उम्र 28 वर्ष), पुत्र विजय कुमार, निवासी ग्राम शेखपुर नरी, कोतवाली सदर, को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 850 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

बरामदगी के आधार पर कोतवाली सदर में मुकदमा संख्या 1031/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ पूर्व में मुकदमा संख्या 1204/2025, धारा 323, 498ए, 504 भादवि एवं 3/4 डीपी एक्ट कोतवाली सदर में दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!