Breaking News

चहनियां में नाली निर्माण का सर्वे पूरा, जल्द शुरू होगा कार्य।

चहनियां में नाली निर्माण का सर्वे पूरा, जल्द शुरू होगा कार्य।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता

चहनियां, चंदौली। चहनियां गांव के धानापुर मार्ग पर जिला पंचायत निधि से प्रस्तावित तीन सौ मीटर लंबी नाली निर्माण परियोजना की दिशा में अहम कदम उठाते हुए प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव ने मंगलवार को स्थल का सर्वे किया। सर्वे पूरा होने के बाद अब नाली निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे स्थानीय निवासियों में खुशी का माहौल है।

गांव की प्रधान उषा यादव ने कुछ महीने पूर्व जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र यादव को पत्र देकर नाली निर्माण की मांग की थी। गांव में उचित नाली व्यवस्था न होने से लोगों के घरों का नाबदान का पानी सड़क पर फैल जाता था, जिससे लगातार परेशानियां बनी रहती थीं।

जिला पंचायत सदस्य ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारियों से वार्ता की और कार्य को प्राथमिकता पर कराने की पहल की। लगातार प्रयासों के बाद अब निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ी है।

प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव ने बताया कि “नाली निर्माण का सर्वे पूरा कर इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। परियोजना की अनुमानित लागत करीब 10 लाख रुपये है। नाली का निर्माण सत्यनारायण चौरसिया के घर से लेकर लान तक ह्यूम पाइप के माध्यम से किया जाएगा।”

नाली निर्माण की प्रगति को लेकर स्थानीय निवासियों बीरजु अग्रहरी, अतुल रत्न मिश्रा, अभिमन्यु यादव, संजय यादव, सलाउद्दीन हाशमी आदि ने खुशी जताई है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!