Breaking News

चंदौली पुलिस ने गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा, दो गिरफ्तार।

चंदौली पुलिस ने गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा, दो गिरफ्तार।

घूरेलाल कन्नौजिया 

चंदौली, चकिया। पुलिस ने सोमवार देर रात गांधीनगर क्षेत्र में चल रही गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अशोक कुमार यादव पुत्र पारस यादव तथा अवधेश राम पुत्र चिरौजी राम, निवासी ग्राम सेमरा, थाना चैनपुर, जनपद कैमूर भभुआ (बिहार) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी 16.200 किलोग्राम गांजा मोटरसाइकिल (UP 64 BB 2923) में बोरी के अंदर छिपाकर सप्लाई के लिए ले जा रहे थे। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग चार लाख रुपये बताई गई है।

पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे तीन लोगों का संगठित गिरोह चलाते हैं। ये लोग आपस में बराबर पूंजी लगाकर अपने गांव से कम दाम में गांजा खरीदते और उसे वाराणसी में ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा तीन हिस्सों में बांटते थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को थाने लाकर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया और जेल भेज दिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक अनिल कुमार पांडेय, हेड कांस्टेबल संदीप अत्री, राकेश सिंह, सूरज कुमार तथा कांस्टेबल रविन्द्र कुमार एवं राकेश यादव शामिल रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!