Breaking News

टाइनी टाट्स स्कूल में सात दिवसीय स्पोर्ट्स फेस्टिवल का आगाज़, छात्राओं ने खो-खो से बढ़ाई रौनक।

टाइनी टाट्स स्कूल में सात दिवसीय स्पोर्ट्स फेस्टिवल का आगाज़, छात्राओं ने खो-खो से बढ़ाई रौनक।

गुलाम नबी कुरैशी

बलरामपुर। उतरौला बाजार स्थित टाइनी टाट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को सात दिवसीय वार्षिक खेलकूद महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के डायरेक्टर सैफ अली के निर्देशन और प्रधानाचार्य मनीष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।

महोत्सव के प्रथम दिन बालिकाओं की खो-खो प्रतियोगिता से खेल समारोह की शुरुआत हुई। विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने शानदार तालमेल और खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से इस सप्ताह भर चलने वाले महोत्सव में आउटडोर और इंडोर दोनों प्रकार की प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं। मुख्य खेलों में खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, रस्साकशी, कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़ सहित कई आकर्षक गतिविधियाँ शामिल हैं। स्कूल ग्राउंड और सभी खेल सामग्रियों की व्यवस्था पहले से ही सुव्यवस्थित कर ली गई है।

कार्यक्रम के दौरान डायरेक्टर सैफ अली ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है। इससे न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ती है बल्कि अनुशासन, टीम वर्क, एकाग्रता और नेतृत्व कौशल भी विकसित होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को मेडल, शील्ड और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

प्रधानाचार्य मनीष कुमार सिंह ने कहा कि खेलकूद बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत करते हैं। विद्यालय का उद्देश्य है कि हर छात्र अपनी छुपी प्रतिभा को पहचानकर उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाए।

सात दिवसीय इस खेलकूद महोत्सव को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। विद्यालय प्रबंधन को उम्मीद है कि यह आयोजन विद्यार्थियों में नई ऊर्जा, प्रेरणा और सकारात्मक सोच का संचार करेगा।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!