Breaking News

सहसवान में बिजली विभाग की कड़ी कार्रवाई, तीन उपभोक्ताओं पर केस दर्ज।

सहसवान में बिजली विभाग की कड़ी कार्रवाई, तीन उपभोक्ताओं पर केस दर्ज।

सहसवान, बदायूं। सहसवान विद्युत उपखंड में बकाया बिल और अवैध कनेक्शन के मामलों पर सख्ती बरतते हुए बिजली विभाग ने तीन उपभोक्ताओं के खिलाफ 138(बी) के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। शुक्रवार को विभागीय टीम ने विभिन्न मोहल्लों में चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें कई स्थानों पर बकाया उपभोक्ताओं की लाइन अवैध रूप से जोड़कर उपयोग करते हुए मिली।

उपखंड अधिकारी विपिन कुमार गुप्ता के निर्देशन में अवर अभियंता हरिशंकर, सुनील (टीजी-2) और आजिम हुसैन की टीम ने मोहल्लों में निरीक्षण किया। इस दौरान मोहल्ला दहलीज में मीना पत्नी पुत्तन, मोहल्ला हरना तकिया में रियाज अहमद पुत्र इसरार अहमद और मोहल्ला रूस्तम टोला में इसरार पुत्र इश्तियाक के घरों पर कटी हुई लाइन दोबारा पोल से जोड़कर चलती पाई गई।

मौके पर विद्युत चोरी की पुष्टि होने पर अवर अभियंता हरिशंकर ने तीनों उपभोक्ताओं के खिलाफ विजिलेंस थाना बदायूं में 138(बी) के तहत नामजद एफआईआर दर्ज कराई है।

विभागीय कार्रवाई के बाद उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है। उपखंड अधिकारी विपिन कुमार गुप्ता ने कहा कि “कटी लाइन को दोबारा जोड़कर बिजली चलाते पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!