Breaking News

राजापुर तिराहे पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, यातायात नियम तोड़ने वालों पर चली चालान की कलम।

राजापुर तिराहे पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, यातायात नियम तोड़ने वालों पर चली चालान की कलम।

मोहम्मद असलम, संवाददाता 

लखीमपुर खीरी। राजापुर तिराहे पर शुक्रवार देर शाम पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से विशेष चेकिंग अभियान चलाया। चौकी प्रभारी संचित यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोपहिया वाहनों की रोककर गहन तलाशी और दस्तावेजों की जांच की।

अभियान के दौरान हेलमेट न पहनने, अधूरे कागज़ात, लापरवाह ड्राइविंग, तथा यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले कई वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की गई। मौके पर ही करीब एक दर्जन चालान काटे गए।

चौकी प्रभारी संचित यादव ने बताया कि सड़क सुरक्षा और अनुशासित यातायात व्यवस्था पुलिस की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

पुलिस की इस तत्परता से स्थानीय लोगों में जागरूकता भी बढ़ी है। नागरिकों ने इस अभियान को सराहते हुए कहा कि लगातार चेकिंग से लोग नियमों का पालन करेंगे और सड़कों पर सुरक्षित माहौल बनेगा।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!