Breaking News

सैयदवाड़ा में लगा विशेष कैंप, एसआईआर प्रपत्र वितरण की रफ्तार तेज।

सैयदवाड़ा में लगा विशेष कैंप, एसआईआर प्रपत्र वितरण की रफ्तार तेज।

मोहम्मद असलम, संवाददाता 

लखीमपुर खीरी। कस्बा खीरी में एसआईआर प्रपत्रों के वितरण और भरने का अभियान तेज गति से चल रहा है। तय समय सीमा के भीतर सभी पात्र लोगों तक फॉर्म पहुँचाने और सही तरीके से भरवाने के उद्देश्य से बीएलओ वार्ड स्तर पर लगातार सक्रिय हैं।

इसी क्रम में मोहल्ला सैयदवाड़ा में एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप चेयरपर्सन प्रतिनिधि के छोटे भाई मुफीद अहमद, बीएलओ शकील अहमद और शहनवाज़ कफील के सहयोग से शकील अहमद के आवास पर लगाया गया। कैंप में वोटर लिस्ट 2023 में नाम खोजने, फॉर्म उपलब्ध कराने और उन्हें सही तरीके से भरने की प्रक्रिया को समझाया गया।

मुफीद अहमद और शकील अहमद ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य है कि कोई भी eligible व्यक्ति एसआईआर प्रपत्र भरने से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि समय पर सभी को सही जानकारी देकर फॉर्म सही तरीके से भरवाना उनकी प्राथमिकता है, और इसी लक्ष्य के साथ उनकी टीम लगातार मैदान में काम कर रही है।

कैंप में लोगों ने सक्रियता से हिस्सा लिया और आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: बुआ के घर पीलीभीत जाने निकली दो नाबालिग युवतियां सकुशल बरामद, पुलिस ने 18 घंटे में सुलझाई गुत्थी।

शाहजहाँपुर: बुआ के घर पीलीभीत जाने निकली दो नाबालिग युवतियां सकुशल बरामद, पुलिस ने 18 …

error: Content is protected !!