Breaking News

ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने की पहल: 1000 से अधिक बच्चों ने दी आरटीएसई परीक्षा।

ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने की पहल: 1000 से अधिक बच्चों ने दी आरटीएसई परीक्षा।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

सैयदराजा। स्वर्गीय जयप्रकाश मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रविवार, 16 नवंबर को जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर ग्रामीण प्रतिभा खोज परीक्षा (RTSE) का भव्य आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी शैक्षणिक क्षमता का प्रदर्शन किया।

परीक्षा के लिए बनाए गए प्रमुख केंद्रों में—

नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा,

बाबू तूफानी सिंह महाविद्यालय नवहीं,

पीएम श्री कंपोजिट स्कूल हथियानी,

गायत्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहाबगंज

तथा सर्वधर्म काशीनाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सवैया महलवार शामिल रहे।

1 घंटे 30 मिनट की परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए, जिनमें गणित, विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, सामान्य अध्ययन और करेंट अफेयर्स जैसे विषय शामिल थे।

ट्रस्ट के संचालक प्रेमचंद ने कहा कि ग्रामीण बच्चों में अपार प्रतिभा है और इस परीक्षा का उद्देश्य उन्हें पहचानकर उचित मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा, “बच्चों का उत्साह यह साबित करता है कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं भी किसी बड़े शहर के विद्यार्थियों से कम नहीं हैं। जल्द ही परिणाम जारी कर उत्कृष्ट छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।”

ट्रस्ट के अध्यक्ष और सदस्यों ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रबंधन टीम को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखने की बात कही।

परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में मंजीत कुमार गौतम, सुनील कुमार, उमेश, मनमोहन प्रसाद, अरुण कुमार, आनंद, विकास, जगदीश पासवान, अजीत कुमार, आशुतोष प्रजापति सहित अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!