Breaking News

बहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 27 किलो डोडा चूरा संग युवक गिरफ्तार।

बहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 27 किलो डोडा चूरा संग युवक गिरफ्तार।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली/बहेड़ी। बहेड़ी कोतवाली पुलिस ने कस्बे में गश्त के दौरान नशे के बड़े जखीरे के साथ एक युवक को दबोच लिया। पुलिस ने युवक के कब्जे से 27 किलो डोडा चूरा बरामद करते हुए उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

शनिवार को वर्चुअल आउट पोस्ट प्रभारी उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह अपनी टीम—उपनिरीक्षक शेखर खोखर, यशपाल सिंह, अमीचंद शर्मा, मनोज कुमार उपाध्याय, हेड कांस्टेबल महावीर, तथा कांस्टेबल दीपक कुमार—के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुर्गी फार्म सिमरिया के पास संदिग्ध हालत में मौजूद एक युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में डोडा चूरा मिला।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पपेन्द्र सिंह उर्फ सोनू (42 वर्ष) पुत्र करनैल सिंह, निवासी सिमरिया, थाना बहेड़ी के रूप में हुई। आरोपी को थाने ले जाकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उसके खिलाफ धारा 8/15/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए अभियान सख्ती से जारी है और आगे भी ऐसी कार्रवाई निरंतर की जाएगी।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!