Breaking News

उघैती पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

उघैती पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

उघैती, (बदायूं)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जिलेभर में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उघैती पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

शनिवार को थाना उघैती पुलिस टीम ने मु.अ.सं. 176/25 धारा 108 बीएनएस के वांछित अभियुक्त दिनेश चन्द्र गुप्ता पुत्र नन्हेलाल, निवासी ग्राम डहरपुर कला, थाना दातागंज, जिला बदायूं को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

एसएसपी डा. सिंह ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध चलाया जा रहा विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए जिलेभर में पुलिस की सतर्कता बढ़ादी गई है।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!